जम्मू एवं कश्मीर : बारामूला में दो आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने अथोरा गांव को चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी। इस पर छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान व संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493