जीसीएफआई में अपने विचार रखने को उत्सुक हूं : मोदी

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि वह यहां शनिवार को ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल इंडिया (जीसीएफआई) में अपने विचार साझा करने को उत्सुक हैं।

मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “इस शाम मुंबई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अपने विचार साझा करने को उत्सुक हूं।”

समारोह का आयोजन शनिवार को एमएमआरडीए मैदान में होगा और इसमें शिक्षा, समानता तथा साफ पानी एवं स्वच्छता के क्षेत्रों में अच्छा काम किए जाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

जीसीएफआई में बैंड ‘द वैम्प्स’, जे जेड और डेमी लोवातो की प्रस्तुति होगी।

समारोह में ए.आर. रहमान, शाहरुख खान, फ्रीडा पिंटो, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, मोनाली ठाकुर और अरिजीत सिंह समेत कई नामी गिरामी भारतीय हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493