अफगानिस्तान पर पाकिस्तान, चीन, रूस की त्रिपक्षीय वार्ता

इस्लामाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान, रूस और चीन संकटग्रस्त अफगानिस्तान में शांति बहाली और सुलह के लिए दिसंबर में बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक बयान में कहा, “हम अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने के लिए सभी तरह की पहल को महत्व देते हैं।”

प्रवक्ता के मुताबिक, “कथित त्रिपक्षीय बैठक के तहत एक कार्यकारी स्तर की बैठक पहले ही हो चुकी है। अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात से चिंता बढ़ गई है।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में इस आगामी बैठक में हिस्सा लेगा और प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज बैठक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493