बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जी7 देशों से गुजारिश की है कि वे दक्षिण चीन सागर के मुद्दे को लेकर बिगड़ते क्षेत्रीय तनाव पर ध्यान देने की बजाए अर्थव्यवस्था, वित्त और विकास से जुड़े वैश्विक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करें।
बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जी7 देशों से गुजारिश की है कि वे दक्षिण चीन सागर के मुद्दे को लेकर बिगड़ते क्षेत्रीय तनाव पर ध्यान देने की बजाए अर्थव्यवस्था, वित्त और विकास से जुड़े वैश्विक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करें।
वांग ने जी20 हांगझोऊ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “वे किस विषय पर परिचर्चा करते हैं ये उनका काम है। हालांकि वे जिन मुद्दों पर चर्चा करते हैं उस पर उन्हें निष्पक्ष और न्यायोचित रुख अपनाना चाहिए और दोमुंहेपन से बचना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि जी7 को क्षेत्रीय तनाव को भड़काना नहीं चाहिए।
जी7 देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन व यूरोपिय संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह बैठक जापान में इसेशिमा में हो रही है जो गुरुवार से शुक्रवार तक चलेगी।
वांग के कहा कि चीन को उम्मीद है कि जी7 के सदस्य देश जो जी20 के भी सदस्य हैं। वे जी20 शिखर सम्मेलन में एक सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभा कर इसे सफल बनाएंगे।
वांग यी ने कहा कि एशिया में चीन और जापान दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। एशियन देशों की यह आम इच्छा है कि जी7 शिखर सम्मेलन में विकास पर जोर हो और जी20 में समन्वय के माध्यम से एशिया की आर्थिक रफ्तार को बढ़ावा मिले।
उन्होंने जापानी नेताओं से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाने की गुजारिश की। विदेश मंत्री ने दक्षिण चीन सागर पर चीन के रुख को दोहराते हुए कहा कि इस विवाद को इसमें सीधे शामिल देशों को बातचीत और समझौते के माध्यम से शांतिपूर्वक सुलझाना चाहिए और यह अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और दक्षिण चीन सागर के पक्षकारों को मार्गदर्शन देने वाले घोषणापत्र के अनुरूप होनी चाहिए।
वांग ने कहा, “चीन का रुख अधिक से अधिक देशों की सहमति और मदद हासिल करना है और हम इस पर कायम हैं।”
dharmpath.com dharmpath