वाशिंगटन, 26 मई (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संचालित विमान सोलर इंपल्स-2 ने गुरुवार को विश्व भ्रमण के नवीनतम चरण को पूरा कर लिया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान ने ओहियो के डेटन हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और यह पेंसिल्वेनिया के लेहिग वैली हवाईअड्डे पर उतरा।
सौर इंपल्स 2 दुनिया का चक्कर लगाने वाला अपनी तरह का पहला सौर ऊर्जा संचालित विमान है।
सोलर इंपल्स 2 के निर्माणकर्ताओं में से एक बरट्रांड पिकार्ड ने बगैर ईंधन केवल स्वच्छ प्रौद्योगिकी की सहायता से डेटॉन से लेहिग घाटी की 1,044 किलोमीटर की यात्रा 16 घंटे और 49 मिनट में पूरी कर ली।
इस परियोजना का उद्देश्य व्यापक पैमाने पर जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर की सरकारों को समझाना है कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए तकनीकी समाधान को लागू किया जाना चाहिए।
अटलांटिक सागर से यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और अबु धाबी पहुंचने से पहले सोलर इंपल्स 2 द्वारा न्यूयॉर्क के लिए अपनी यात्रा को जारी रखने की संभावना है। विमान ने अबु धाबी से इस यात्रा की शुरुआत 9 मार्च 2015 को हुई थी।
dharmpath.com dharmpath