वाशिंगटन, 9 जून (आईएएनएस)। जी7 देशों के सम्मेलन के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में चार दिनों की गिरावट के बाद उछाल देखने को मिला।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में शुक्रवार को बीते सत्र में यूरो 1.1808 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.1768 डॉलर पर रहा। ब्रिटिश पाउंड 1.3426 डॉलर के मुकाबले गिरकर 1.3416 डॉलर रहा।
आस्ट्रेलियाई डॉलर बीते कारोबारी सत्र में 0.7620 डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर 0.7600 डॉलर रहा।
डॉलर सूचकांक 0.14 फीसदी बढ़कर 93.567 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath