अबुजा, 9 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर कडुना में शुक्रवार को 23 सैलानियों को अगवा कर लिया गया।
अगवा किए गए लोगों में एक महिला और उसका बच्चा भी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यै सैलानी खतरनाक बिर्निन-ग्वारी सड़क से यात्रा कर रहे थे कि बंदूकधारियों ने इन्हें उडावा और लाबी गांवों के बीच में रोक लिया।
इस पूरी घटना का चश्मदीद ड्राइवर मोहम्मद केबी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11 बजे अपराधियों ने चार वाहनों को रोका।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी मूसा याकूबा ने कहा कि बिर्निन-ग्वारी सड़क पर अपराधियों का गढ़ रहा है।
dharmpath.com dharmpath