‘जुड़वां 2’ का ‘सुनो गणपती बप्पा मोरया’ गाना गुरुवार को रिलीज

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘जुड़वां 2’ के दूसरे गाने का टीजर रिलीज हो चुका है। इस गाने ‘सुनो गणपती बप्पा मोरया’ में वरुण धवन टपोरी लुक में दिखेंगे।

यह गाना गुरुवार दोपहर तक रिलीज हो जाएगा।

गणेश महोत्सव जैसे शुभ अवसर पर रिलीज हो रहा गणपति बप्पा का यह गीत सही समय पर अपनी दस्तक दे रहा है। साथ ही यह गीत गणपती विसर्जन जैसे मौके के लिए भी उत्तम गाना माना जा रहा है।

‘जुड़वां 2’ में वरुण धवन को राजा और प्रेम के रूप में दिखेंगे। जैकलीन फर्नांडीज, तापसी पन्नू मूल फिल्म से करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी।

फिल्म 29 सिंतबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493