नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath