लंदन, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर और वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ के कलाकारों और पूरी टीम के साथ यहां लंदन में मशहूर निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ देखी।
अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, “‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ भव्य और शानदार है। शानदार ढंग से कहानी दिखाई गई है। विजुअल चकित करने वाला। सभी बहुत अच्छे हैं।”
उन्होंने कहा, “‘जुड़वा 2’ की यूनिट ने एक-साथ ‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ देखी। प्रत्येक को देखना मजेदार था। फिल्म देखते हुए तालियां और सीटी बज रही थीं।”
वहीं फिल्म देखने के बाद वरुण ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ ने दुनिया को दिखाया है कि भारतीय सिनेमा क्या है। फिल्म देखकर गर्व महसूस हुआ। एस.एस.राजामौली आदरणीय।”
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘जुड़वा 2’ में जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath