वाराणसी, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बात से इत्तेफाक रखती हैं कि वह बगावती हैं और यही वह चीज है, जो उन्हें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जोड़ती है।
आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं सहमत हूं कि मैं बगावती हूं, लेकिन वह (रानी लक्ष्मी बाई) एक खास मकसद को लेकर विद्रोही थीं, जिसने उन्हें ‘हीरो’ बनाया।”
वह यहां फिल्म के पोस्टर जारी करने और फिल्म की रिलीज तिथि घोषित करने के सिलसिले में पूरी टीम के साथ मौजूद थीं।
बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्मों के चलन पर कंगना ने आईएएनएस से कहा, “ऐसी फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं। ‘बाहुबली’ को देखें। फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ किसी परियोजना की तरह नहीं है।”
अपनी बायोपिक के बारे में कंगना ने कहा, “मैं व्यक्तिगत तौर पर महसूस करती हूं कि मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है। मुझे अब भी लगता है कि मैं ऐसी जगह नहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए, वह है फिल्म निर्माण।”
कंगना का मानना है कि वह एक कलाकार की तुलना में फिल्मकार के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं।
dharmpath.com dharmpath