‘जुड़वा 2’ से बतौर कलाकार खुश, बेटे के रूप में गौरवांवित : वरुण

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली ‘जुड़वा 2’ में दो अवतारों में नजर आ रहे वरुण धवन का कहना है कि बतौर कलाकार फिल्म उनके लिए संतोषजनक रही है और अपने पिता के निर्देशन में बनी 44वीं फिल्म में काम करने को लेकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है।

वरुण ने रविवार को ट्वीट किया, “‘जुड़वा 2’ डेविड धवन के निर्देशन में बनी 44वीं फिल्म है। मैं कलाकार होने के नाते खुश हूं और साथ ही बेटे के रूप में बेहद गौरवांवित भी। वह अपने दर्शकों को जानते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।”

जैकलिन फनार्डीज और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की।

फिल्म की टीम ने बड़े जोरों-शोरों के साथ फिल्म का प्रचार किया। वे रियेलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के सेट पर भी गए, जिसका प्रसारण रविवार को टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा।

तापसी ने सोशल मीडिया पर कहा, “‘जुड़वा 2’ के खूबसूरत अध्याय को खत्म करने का बेहतरीन तरीका। ‘बिग बॉस’। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।”

जैकलिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “और ‘बिग बॉस’ पर सलमान खान के साथ ‘जुड़वा 2’ का प्रचार खत्म। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493