नागपुर वनडे : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

नागपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने इस सीरीज में अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत हासिल कर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर रखी है।

इस मैच के लिए आस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में केवल एक बदलाव हुआ है। केन रिचर्डसन बीमार हैं और इस कारण उनके स्थान पर टीम में जेम्स फॉकनर को शामिल किया गया है।

भारत की टीम में इस मैच के लिए तीन बदलाव हुए हैं। अंतिम एकादश में उमेश यादव, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को जगह मिली है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव।

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन कल्टर-नाइल, जेम्स फॉकनर और एडम जाम्पा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493