‘जुवेंटस को 7-0 से हराने के बारे सोच भी नहीं सकता बायर्न’

तुरिन (इटली), 24 फरवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गार्डियोला ने कहा कि वह चैम्पियंस लीग में जुवेंटस और बायर्न के बीच 2-2 से ड्रॉ रहे मुकाबले से संतुष्ट हैं।

गार्डियोला ने कहा कि वह जुवेंटस को 7-0 से हराने की उम्मीद भी नहीं कर सकते।

बायर्न ने मंगलवार को हुए मुकाबले में पहले घंटे में थॉमस मुलर और अर्जेन रोबिन के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में उन्हें गोल करने का एक भी अवसर न देते हुए जुवेंटस ने भी दो गोल दाग दिए और मुकाबला ड्रॉ कर दिया।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, गार्डियोला ने कहा, “मैं टीम के खेल से संतुष्ट हूं। हमने 90 मिनटों में काफी अच्छा खेल खेला। निश्चित तौर पर, यह जीत और भी बेहतर हो सकती थी, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जुवेंटस, इटली के चैम्पियन हैं और वह पिछले वर्ष चैम्पियंस लीग के फाइनल में भी पहुंचे थे।”

गार्डियोला ने आगे कहा, “जुवेंटस के पास तीन शॉर्ट थे और उन्होंने दो गोल दागे, लेकिन हम उन्हें यहां तुरिन के स्टेडियम में आकर 7-0 से हराने के बारे में सोच भी नहीं सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493