समाचार एजेंसी सना के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को असद को फोन किया, जिसमें दोनों नेताओं के बीच संघर्षविराम पर सहमति के आलोक में सीरिया के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।
दोनों नेताओं ने आतंकवादी संगठन -इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की जरूरत के बारे में भी बात की।
रूस और अमेरिका ने 27 फरवरी से सीरिया में संघर्षविराम लागू करने पर सहमति दे दी है।
अमेरिका और रूस ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सीरियाई संघर्ष में शामिल कोई भी पक्ष सीरिया के समयानुसार शनिवार 12 बजे तक संघर्षविराम पर अपनी स्थिति से अमेरिका और रूस को अवगत करा दें।
dharmpath.com dharmpath