जुहाई डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी शीर्ष टेनिस खिलाड़ी

बीजिंग, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व की पूर्व शीर्ष तीन डब्ल्यूटीए विजेता वीनस विलियम्स, कैरोलिन वोजनियाकी और जेलेना जानकोविक आगामी डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी जुहाई टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के तटीय शहर जुहाई में होने वाले इस टूर्नामेंट में एकल और युगल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

हुआजिन प्रतिभूति डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी का आयोजन जुहाई हेंगकिन इंटरनेशनल टेनिस सेंटर में एक नए रूप में होगा। 21.5 लाख डॉलर इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट टेनिस कैलेंडर के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक है।

इस टूर्नामेंट की एंबेसेडर दिग्गज टेनिस स्टार खिलाड़ी ली ना हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली प्रतियोगियों की प्रमुख सूचि में अमेरिकी ओपन 2015 की उपविजेता रोबर्टा विंसी, उभरती खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा, मेडिसन कीज और एलिना स्वीतोलीना के नाम शामिल हैं।

डब्ल्यूटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टीव सिमोन ने कहा, “हम शानदार जुहाई शहर में उत्कृष्ट पेशेवर टेनिस को लाने के लिए काफी उत्साहित हैं।”

टूर्नामेंट के निदेशक पीटर जॉन्सटन ने कहा, “हुआजिन प्रतिभूति डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफी टूर्नामेंट नवीन प्रारूप के साथ डब्ल्यूटीए कैलेंडर में एक नया टूर्नामेंट है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493