जूनियर एनटीआर की ‘जय लव कुश’ 21 सितंबर को रिलीज होगी

चेन्नई, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एनटीआर की आगामी तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जय लव कुश’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में यह घोषणा की।

बॉबी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म में अभिनेता जूनियर एनटीआर ट्रिपल(तीन) किरदारों में हैं।

फिल्म में अपने एक किरदार के लिए वह कृत्रिम अंगों को पहनेंगे। उनके इस लुक को हॉलीवुड के मेकअप कलाकार वेंस हर्टवेल द्वारा संभाला गया है। वेंस ‘द लार्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘शटर आइसलैंड’ जैसी फिल्मों में अपने कार्य के लिए पहचाने जाते हैं।

फिल्म में राशी खन्ना और निवेथा थॉमस मुख्य अभिनेत्रियों का किरदार निभा रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय को खलनायक की भूमिका के लिए अनुबंधित किया गया है।

कल्याणराम द्वारा निर्मित इस फिल्म में देवीश्री प्रसाद ने संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493