तीसरे वनडे मैच में मैदान पर उतर सकते हैं ऋषभ पंत : कोहली

पोर्ट ऑफ स्पेन, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 30 जून को खेला जाएगा।

कोहली ने कहा, “हम बैठकर टीम में संभावित बदलाव के बारे में फैसला करेंगे। हम एंटिगा जाकर एक बार फिर टीम बनाएंगे और इसमें कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।”

कप्तान कोहली ने तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर अजिंक्य रहाणे का नाम लिया। रहाणे ने दूसरे वनडे मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए शतकीय पारी खेली।

कोहली ने कहा, “रहाणे के पास शीर्ष स्तर पर बल्लेबाजी करने की क्षमता है, लेकिन जब रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम के लिए वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो यह हमारे लिए और भी शानदार बात हो जाती है। ऐसे में रहाणे हमारे लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक विकल्प के रूप में हमेशा मौजूद रहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493