जूनियर एनटीआर को ‘बाहुबली’ से उम्मीदें

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘बाहुबली’ की टीम को शुभकामनाएं दी। वह आशा करते हैं कि यह फिल्म तेलुगू सिनेमा की ख्याति चारों दिशाओं में फैलाएगी।

एनटीआर ने फिल्म के बारे में अपने ट्विटर पेज पर तेलुगू में लिखा कि ‘बाहुबली’ तेलुगू सिनेमा की ख्याति हर दिशा में फैलाएगी।

एस.एस.राजामौली निर्देशित बहुप्रतीक्षित ‘बाहुबली’ शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

कहा गया है कि प्रभास, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया की अहम भूमिका वाली यह फिल्म 250 करोड़ रुपये के बजट से बनी है।

यह एक प्राचीन साम्राज्य के दो योद्धा भाइयों की कहानी है। फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493