जूनियर गोल्फ : सुनहित, तनिरिका ने ली बढ़त

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ऊषा दिल्ली गोल्फ कोर्स (डीजीसी) जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दिन श्रेणी-ए बालक वर्ग में सुनहित विश्नोई पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे दिन उन्होंने 75 का स्कोर किया। उनका ओवरऑल स्कोर 144 है।

बारिश से बाधित दूसरे दिन करण महतो और करण प्रताप सिंह ओवरऑल 149 के स्कोर के साथ इस वर्ग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

श्रेणी-बी बालक वर्ग में दूसरे दिन 76 का स्कोर करने वाले हर्षजीत सिंह सेठी ओवरऑल 151 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर इशान सेठी और राघव चुग हैं दोनों का ओवरऑल स्कोर 155 है।

श्रेणी-ए बालिका वर्ग में पहले दिन 83 का स्कोर कर तनिरिका सिंह ने बढ़त ले ली। उनके पीछे जपनीत कौर 84 का स्कोर कर दूसरे और इशिता सिंह 93 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

श्रेणी-सी बालिका वर्ग में 83 का स्कोर करने वाली हिताशी बख्शी और 96 का कार्ड खेलने वाली जयति कारिया ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

श्रेणी-सी बालक वर्ग में 84 का कार्ड खेलने वाले वेदांत सिरोही शीर्ष पर बने हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493