हॉलीवुड में काम करना बेहतरीन अवसर : अनुष्का

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ को मिल रही अपार सफलता का आनंद उठा रहीं हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह हॉलीवुड में काम करने का इंतजार कर रही हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह एक बेहतरीन अवसर होगा।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हॉलीवुड का रुख कर चुकी हैं और अब अनुष्का भी इसमें रुचि दिखा रही हैं।

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, “जी हां। यह एक अच्छा अवसर होगा, क्योंकि एक अभिनेत्री होने के नाते आप हर प्रकार का काम करना चाहेंगे। विभिन्न प्रारूपों में काम करना रोमांचक होगा।”

अनुष्का ने हालांकि, यह भी कहा कि वह हॉलीवुड में काम करने के लिए आतुर नहीं हैं।

अनुष्का ने आगे कहा कि वह हॉलीवु़ड में ऐसा कुछ नहीं करेंगी, जो उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में करने की कोशिश न की हो।

अनुष्का ने कहा, “जो मैं बॉलीवुड में नहीं कर रही हूं, वह हॉलीवुड में भी नहीं करूंगी। किसी तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका या विषय सामग्री ही मुझे हॉलीवुड की ओर लेकर जाएगी और वहां जाने का कोई दूसरा कारण नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493