बेंगलुरू, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय फैशन जगत एक और फैशन वीक का गवाह बनने वाला है। हालांकि, इसमें खास बात यह है कि यह विशेषकर बच्चों के लिए होगा।
जूनियर फैशन वीक का आगाज 25 नवंबर से होने जा रहा है, जिसमें बच्चों के परिधान, जूते और गहनों का प्रदर्शन होगा।
यहां आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय समारोह में अलग-अलग ब्रांड हिस्सा लेंगे।
जूनियर फैशन वीक के परियोजना प्रमुख शर्मा विन ने कहा, “इस समारोह के जरिए हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ बच्चों के फैशन को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही इससे कई ब्रांडों को भी अवसर मिलेंगे।”
इस समारोह में तरह-तरह के डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसमें हथकरघा, जैविक और सांस्कृतिक उत्पाद भी होंगे। ये सभी विभिन्न संस्कृतियों और समाजों से प्रेरित हैं।
साथ ही समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड अपनी नई श्रृंखला के साथ मौजूद होंगे।
dharmpath.com dharmpath