जूनियर बैडमिंटन : क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय टीम

सुझोउ (चीन) , 22 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के हाथों सोमवार को क्वार्टर फाइनल में 0-3 से हारकर भारतीय मिश्रित टीम यहां जारी एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के मिश्रित टीम मुकाबलों से बाहर हो गई है। व्यक्तिगत मुकाबले 24 जुलाई से शुरू होंगे।

भारत के लिए जूनियर कैडेट नेशनल चैम्पियन मैसनाम मेइराबा ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड नम्बर-20 मेइराबा ने वर्ल्ड नम्बर-17 बॉबी सेतियाबुदी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह 21-17, 15-21, 21-11 से हार गए।

मणिपुर के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कोरिया और मकाउ के खिलाफ अपने दोनों मैच जीते थे।

भारत की ओर से तनीषा क्रास्टो और सतीश कुमार को भी हार मिली। तनीषा को लियो रोली कार्नाडो ने 21-15, 21-18 से हराया जबकि सतीश को चाया सारी जामिल ने इसी अंतर से हराया।

भारत ने मंगोलिया और मकाउ चाइना को राउंड रोबिन मुकाबलों में 5-0 से हराया था लेकिन कोरिया के हाथों उसे 1-4 से हार मिली थी। ग्रुप स्तर पर दूसरे स्थान पर रहने के साथ भारत ने क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया था।

अब भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगे। मेइराबा भारत की ओर से बीते साल लक्ष्य सेन द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक की रक्षा करने का प्रयास करेंगे। लक्ष्य ने 54 साल बाद भारत को इस चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493