जूनियर स्पीड स्केटिंग विश्व कप में चीन को 2 स्वर्ण

चांगचुन, 6 मार्च (आईएएनएस)। चीन की हान मेई और शी झिएजुअन ने आईएसयू जूनियर स्पीड स्केटिंग विश्व कप में शनिवार को दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हान ने महिलाओं के 1500 मीटर मुकाबले में दो मिनट और 2.84 सेकंड की समय सीमा के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की पार्क जी वू को 1.38 सेकंड के अंतर से मात दी।

महिलाओं की 500 मीटर स्पर्धा में शी ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 39.62 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने भी दक्षिण कोरिया की लिन झुई को मात दी।

पुरुषों में चीन के यांग टाओ को कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में रूस के मिखाइल काजेलिन को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493