कुआनतान (मलेशिया), 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर पुरुष हाकी टीम गुरुवार को ओमान को क्वार्टर फाइनल में 9-0 से हराकर एशिया कप के आठवें संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
कुआनतान (मलेशिया), 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर पुरुष हाकी टीम गुरुवार को ओमान को क्वार्टर फाइनल में 9-0 से हराकर एशिया कप के आठवें संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
भारत फाइनल में जगह बनाने के लिए अब 21 नवम्बर को जापान के साथ दो-दो हाथ करेगा।
भारत ने कमजोर दिख रही ओमान की टीम के खिलाफ पहले हाफ में छह गोल किए। इनमें से दो गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया।
हरमनप्रीत के अलावा पहले हाफ में अरमान कुरैशी, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह और संता सिंह ने गोल किए।
दूसरे हाफ में हरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और मोहम्मद उमर ने गोल किए। हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक पूरी की।
हरमनप्रीत ने इस हैट्रिक के साथ नौ गोल किए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath