दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रही रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी : वाडा

वाशिंगटन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा ने कोलोरैडो में एक बैठक के दौरान कहा कि रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी (आरयूएसएडीए) वाडा के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वाडा के एक स्वतंत्र आयोग द्वारा रूस के ट्रैक एवं डोपिंग रोधी कार्यक्रम में नियमों के उल्लंघन के व्यापक आरोप लगाए हैं और वाडा फाउंडेशन बोर्ड के सदस्यों ने आयोग द्वारा दी गई सिफारिशों को मंजूरी दे दी।

बिना किसी डोपिंग रोधी एजेंसी के चीन अंतर्राष्ट्रीय खेलों की न तो मेजबानी कर सकता है और न ही उनमें हिस्सा ले सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने पहले ही रूस की ट्रैक एंड फील्ड टीम को निलंबित कर दिया है, हालांकि रूस में डोपिंग को लेकर हुई गड़बड़ियों के लिए आईएएएफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

डोपिंग रोधी अभियान में शामिल ओलम्पिक चैम्पियन एडविन मोसेस और बेकी स्कॉट द्वारा रूस की ट्रैक टीम को अगले वर्ष ब्राजील की मेजबानी में होने वाले ओलम्पिक खेलों से प्रतिबंधित किए जाने और रूस में ट्रैक एंड फील्ड के अलावा अन्य खेलों की भी जांच करने की मांग की है।

वाडा के महासचिव डेविड होमैन ने कहा कि रूस से बाहर की डोपिंग रोधी एजेंसियों में रूसी एथलीटों के नमूनों की जांच की व्यवस्था की जाएगी और रूसी एथलीटों को इसका अनुपालन करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493