जूलियन मूर ने की बंदूक सुरक्षा अभियान की शुरुआत

लॉस एंजेलिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जूलियन मूर ने एर्वीटाउन क्रिएटिव काउंसिल आंदोलन शुरू करने के लिए एर्वीटाउन फॉर गन सेफ्टी संस्था के साथ हाथ मिलाया है। यह बंदूक हिंसा की रोकथाम का समर्थन करने वाले अभिनेता, कलाकार और अन्य लोगों का समूह है।

‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, एर्वीटाउन की स्थापना 2014 में हुई। यह एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन है, जो बंदूक नियंत्रण की वकालत करता है।

मूर ने अपने बयान में कहा, “अमेरिकन नागरिक के रूप में हम हत्याओं से दुखी और हैरान हैं और हमारे खूूबसूरत देश में रोजाना हिंसा बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा, “हम द्वितीय संशोधन और बंदूक सुरक्षा के विचार पर विश्वास नहीं कर रहे हैं और एक रचनात्मक समुदाय की तरह हम सबकुछ करेंगे, जो हम अपने साथी अमेरिकियों की सुरक्षा का समर्थन करने के लिए कर सकते हैं और इस आंदोलन में अधिक लोगों को शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।”

क्रिएटिव काउंसिल में जे.जे अब्राम्स, जेसिका चेस्टन, रॉन हावर्ड, जेनिफर लॉरेंस, माइकल जे. फॉक्स, सेथ मैकफारलेन, रीज विदरस्पून और जेफ ब्रिज्स सहित अन्य सितारे भी शामिल हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493