बेटी के कोई टैटू बनवाना नहीं चाहतीं मुलिगन

लंदन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री केरी मुलिगन का कहना है वह अपने जीवन से सबक लेने के बाद, अपनी लाडली बेटी के लिए कोई टैटू पसंद नहीं करेंगी। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उनके पति मार्कस ममफोर्ड हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे इवेलिन को जन्म दिया है। वह अपनी बच्ची के शरीर में बदलाव न करने या सौंदर्य प्रसाधन के साथ प्राकृतिक सुंदरता को न छिपाने का सुझाव देंगी।

समाचार पत्र ‘न्यू यॉर्क डेली’ ने 30 वर्षीय अभिनेत्री के हवाले से कहा, “जिंदगी का एक सबक? कोई मेकअप नही, कोई छेद नही, कोई टैटू नहीं।”

मुलिगन अभिनीत ‘सुफ्फरगेट्टे’ 12 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई। यह ब्रिटिश ऐतिहासिक फिल्म है, जो सराह गवरों द्वारा निर्देशित है।

फिल्म में हेलेना बॉनहैम कार्टर, मेरिल स्ट्रीप, ब्रेंडन ग्लीसन और ऐनी-मेरी डफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493