जूलिया रॉबर्टस मिलीं 9 हमनामों से

लॉस एंजेलिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जूलिया रॉबर्टस बेहद हैरान हो गईं जब देर रात के एक शो में वे नौ हमनाम महिलाओं से मिलीं।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वे शो ‘जिमी किम्मेल लाइव’ में शो की मेजबान जिमी किम्मेल के साथ पहले से ही सुनियोजित परिचय के लिए नौ महिलाओं से मिलीं जिनका नाम भी उनकी तरह जूलिया ही था, वे हतप्रभ रह गईं।

जूलिया ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं आत्मकेंद्रित हूं। मैने कभी नहीं सोचा था कि किसी अन्य का नाम भी जूलिया रॉबर्ट्स हो सकता है।”

जूलिया वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शो में इन नौ महिलाओं से मिलीं।

एक-एक करके इन नौ महिलाओं ने बताया कि प्रख्यात सेलेब्रिटी की हमनाम होने पर उन्हें अप्रत्याशित रूप से क्या लाभ मिलते हैं। इनमें शानदार होटल के कमरे से लेकर आरामदायक भोज के लिए आरक्षण जैसे लाभ शामिल हैं।

हालांकि इनमें से उम्र में सबसे बड़ी जूलिया ने बताया कि कई बार सेलेब्रिटी का हमनाम होने से परेशानियां भी होती हैं।

महिला ने बताया, कि किसी भी मौके पर जहां उन्हें क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का प्रयोग करना होता है, वहां उनसे खुद की पहचान की पुष्टि करने को कहा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493