जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जौहरी गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर अतुल जौहरी को मंगलवार को कथित यौनाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जा रहा है।”

पुलिस ने नौ छात्राओं की अलग-अलग शिकायतों में जौहरी के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की है। छात्राओं ने जौहरी पर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की प्रयोगशाल में यौनाचार करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले दिन में जौहरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आठ प्राथमिकियों और अन्य छात्राओं द्वारा की गई इसी तरह की शिकायतों में पूछताछ के दौरान जौहरी के बयान की वीडियो रिकार्डिग की गई।”

चौधरी ने कहा, “हमने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं। कुछ अन्य छात्राओं ने पुलिस से संपर्क किया है और जौहरी के खिलाफ उसी तरह के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज कर रही हैं।”

यह गिरफ्तारी जेएनयू के विद्यार्थियों द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने में हो रही देरी को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493