जेएनयू के वन क्षेत्र में पेड़ से लटकता शव मिला

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के वन क्षेत्र में पेड़ से लटका एक पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने अपरान्ह तीन बजे शव मिलने की जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा, “अपराध व फोरेंसिक लैब की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच कर रही हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिससे पता चल सके कि यह किसी छात्र का है या किसी बाहरी व्यक्ति का।”

अधिकारी ने कहा, “प्रथमदृष्ट्या शव दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रपट मिलने के बाद ही विवरण दिया जा सकेगा। जांच टीमें विश्वविद्यालय अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493