नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ अध्यक्ष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि छात्रनेता पर राष्ट्रदोह और आपराधिक साजिश का एक मामला दर्ज किया गया है।
कन्हैया कुमार को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने छात्रों द्वारा संसद हमले में दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाए थे। अफजल गुरु को 2014 में तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।
कन्हैया को वसंत कुंज उत्तर पुलिस ने दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया।
इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
बुधवार को दिल्ली स्थित भारतीय प्रेस क्लब में भी एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी, जहां भारत विरोधी नारे लगाए गए और तख्तियां लहराई गईं।
dharmpath.com dharmpath