पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू विष्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी को लेकर मचे विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां बुधवार को कहा कि इस मसले की निष्पक्ष जांच कराई जााए। उन्होंने कहा कि सरकार को सदन की एक समिति बनाकर पूरे मामले की जांच करानी चाहिए।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्हांेने कहा, “बिना वजह किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए। इस मामले में कम से कम सदन की एक समिति बनाकर जांच करानी चाहिए। इससे सभी चीजें सपष्ट हो जाएगी।”
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद जो दोषी पाया जाता है उस पर कार्रवाई की जाए, परंतु किसी को बेवजह नहीं फंसाया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि जेएनयू परिसर में नौ फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने कन्हैया को गिरफ्तार किया है।
dharmpath.com dharmpath