जेएनयू में दिवाली के दिन धरना, नजीब के लिए प्रार्थना

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने 16 दिनों से लापता छात्र नजीब अहमद की सकुशल वापसी के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासन खंड के सामने रविवार को दिवाली के दिन धरना दिया और प्रार्थना की।

प्रतीकात्मक प्रदर्शन- ‘लाइट अ रे ऑफ होप फॉर नजीब’ का आयोजन भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 14-15 अक्टूबर की दरम्यानी रात माही-मांडवी छात्रावास में विरोधी गुट के कम से कम 20 छात्रों ने नजीब अहमद की बेरहमी से पिटाई की थी। वह तब से लापता है।

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व महासचिव रामा नागा ने बताया कि जेएनयू में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नजीब की मां और बहनें भी आएंगी।

उन्होंने कहा, “हम मोमबत्तियां और मशाल जलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि यहां किस तरह एक निर्दोष छात्र की क्रूरतापूर्वक पिटाई की गई और उसे गायब कर दिया गया।”

धरना रात नौ बजे शुरू होगा।

नागा ने कहा, “जेएनयू के छात्र हर साल देश के बाकी लोगों की तरह हर्षोल्लास से दिवाली मनाते रहे हैं, लेकिन इस दुखद घटना की वजह से इस बार त्योहार का उत्साह नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493