जेएलआर इंडिया की बिक्री 49 फीसदी बढ़ी

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। लक्जरी वाहन निर्माता जगुआर लैंड रोवर इंडिया की बिक्री साल 2017 में 49 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। लक्जरी वाहन निर्माता जगुआर लैंड रोवर इंडिया की बिक्री साल 2017 में 49 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक, 2017 में उसकी बिक्री बढ़कर 3,954 वाहनों की रही, जिसमें “नई और प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य वाले मॉडलों की रेंज, विश्वस्तीय खुदरा दुकानों का विस्तार, उपभोक्ताओं के लिए उन्नत सेवा और ब्रांड अनुभव कार्यक्रम का प्रमुख योगदान रहा।”

जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बताया, “जगुआर लैंड रोवर की बढ़ती लोकप्रियता हमारे उच्च क्षमता वाले ग्राहकोन्मुख बिक्री और सेवा अवसंरचना के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का नतीजा है।”

उन्होंने कहा, “हम 2018 में कुछ नए उत्पादों को लांच करने के साथ बिक्री में तेजी को बनाए रखने का इरादा रखते हैं। नया रेंज रोवर वेलार इसी महीने लांच किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493