श्रीनगर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के संस्थापक अमानुल्लाह खान का मंगलवार को पाकिस्तान में इंतकाल हो गया। उनके दामाद व नेता सज्जाद लोन ने कहा कि वह अर्से से फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे।
लोन ने आईएएनएस को बताया, “वह पिछले तीन सप्ताहों से बहुत ज्यादा बीमार थे। मेरी पत्नी अस्मा खान व हमारे बच्चे उनके साथ थे। उनका आज तड़के रावलपिंडी में इंतकाल हो गया।”
अमानुल्लाह का जन्म 24 अगस्त, 1934 को गिलगित में हुआ था और वह पाकिस्तान में रहते थे। उन्होंने 1977 में जेकेएलएफ की स्थापना की। यह भारत व पाकिस्तान दोनों में कश्मीर की आजादी की वकालत करता है।
dharmpath.com dharmpath