बर्लिन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब वूल्फ्सबर्ग ने अपने स्ट्राइकर निकलास बेंडनर का करार खत्म कर दिया है।
क्लब ने कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से बेंडनर का करार खत्म कर रहा है।
क्लब ने कहा कि बेंडनर और वह एक दूसरे से संतुष्ट नहीं हैं।
डेनमार्क के बेंडनर ने 2014 में फ्री-एजेंट के तौर पर वूल्फ्बर्ग के साथ करार किया था। अब तक वह क्लब के लिए 47 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान नौ गोल किए हैं।
बेंडनर का एक साल का करार बाकी था लेकिन क्लब ने उन्हें मुक्त करने का फैसला किया।
जर्मन लीग तालिका में वूल्फ्सबर्ग 10वें क्रम पर है। शनिवार को उसे लीग के 32वें दौर के मुकाबले में बोरुसिया डार्टमंड से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath