जेके टायर-ओरैंज 4 गुणा 4 फ्यूरी चैम्पियन चुने गए गेरारी ऑफ रोडर्स

दाम्बुक विलेज (अरुणाचल प्रदेश), 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। जेके टायर-औरेंज चार गुणा चार फ्यूरी किंग्स का खिताब गेरारी ऑफ रोडर्स ने अपने नाम किया है।

दूसरे दिन पहले स्थान पर रहने वाली इस टीम ने तीसरे और अंतिम दिन रविवार को भी अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 2.5 लाख रुपये की ईनामी राशि अपने नाम की।

कबीर वाराइच और गुरमीत सिंह ने पहले दिन से ही बेहतरीन प्रतिस्पर्धा की और 514.5 अंक अर्जित करते हुए खिताब अपनी झोली में डाला।

नागालैंड की एसोसिएशन ऑफ ऑफ-रोडर्स ने 398.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं घरेलू टीम एमओसीए ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

नागालैंड की टीम में मुख्य चालक अंगुली वुप्रू और सतीश कुमार तथा सह-चालक नेइकेतोउली मेयासी और यारेन जामियो की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

एमओसीए की टीम में मिरानजीत चौधरी और सेंग्टसिंग ने टीम को तीसरा स्थान दिलाया।

गेरारी दूसरे दिन जरूर लड़खड़ाती दिखी बावजूद इसके वह पाचों चरणों में एकतरफा प्रदर्शन करने में सफल रही और इसी कारण विजेता बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493