जेके टायर रेसिंग : अनिंदिथ ने राउंड-3 में हासिल की बड़ी बढ़त

कोम्बटूर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद के अनिंदिथ रेड्डी ने रविवार को कारी मोटर स्पीडवे पर यूरो जेके-17 वर्ग के तीसरे राउंड में रविवार को बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

वहीं एलजीबी फामूर्ला-4 में टीएस के दिलजीत टीएस ने ग्रैंड डबल हासिल कर 20वीं जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप-2017 के राउंड-3 में अपनी चमक बिखेरी।

चैम्पियनशिप लीडर जोसेफ मैथ्यू (सुजुकी गिक्सर कप) और लालरुएजेला (रेड बुल रोड टू रूकीज कप) को हालांकि तीन राउंड में पहली बार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस हार के बाद भी ये दोनों लीडरबोर्ड पर अपनी स्थिति मजबूत रखने में सफल रहे हैं।

एजीबी एफ-4 वर्ग में भी बराबरी की टक्कर हुई। दिलजीत टीएस (डार्क डान रेसिंग) हालांकि सबसे बेहतर साबित हुए। दिलजीत ने रिवर्स ग्रीड का पूरा फायदा उठाया और रविवार को दोनों रेसें जीत लीं। रेस-1 की शुरुआत उन्होंने पोल पोजीशन से की और पहले स्थान पर बने रहे।

शनिवार के लीडर चित्तेश मंडोडी रविवार को रिवर्स ग्रीड का फायदा नहीं उठा सके और पहली रेस में चौथे स्थान पर रहे। दूसरे रेस में भी वह पांचवां स्थान ही हासिल कर सके और सप्ताहांत का अंत 19 अंकों के साथ किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493