जेटली अदालती मामले से हमें डरा नहीं सकते : केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली डीडीसीए मुद्दे पर न्यायालय में एक मामला दायर कर उन्हें और उनकी पार्टी को डरा नहीं सकते।

केजरीवाल की प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है, जब जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का एक मामला दायर कर 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है। केजरीवाल ने जेटली पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जेटली हमें न्यायालय में मामला दायर कर डरा नहीं सकते। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “जेटली जी को जांच आयोग के साथ सहयोग करना चाहिए और अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए।” केजरीवाल ने रविवार को जांच आयोग की घोषणा की थी।

जेटली ने कहा है कि आप द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से उनकी छवि की अपूरणीय क्षति हुई है।

जेटली ने केजरीवाल और आप नेता कुमार विश्वास, राघव चड्ढा, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेयी के खिलाफ भी आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493