जेटली, कामत ने ब्रिक्स बैंक की भारत परियोजना पर चर्चा की

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के अध्यक्ष के.वी. कामत ने एक बैठक के दौरान मसाला बांड जारी करने सहित एनडीबी के परिचालन एवं इसकी प्रगति पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने बैंक के वर्ष 2017 की परिचालन योजना पर भी चर्चा की। यह द्विपक्षीय बैठक राष्ट्रीय राजधानी में बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और निदेशकों की चल रही तीन दिवसीय द्वितीय वार्षिक बैठक के दौरान हुई।

केन्द्रीय वित्तमंत्री और बैंक के अध्यक्ष की इस बैठक का फोकस आने वाली परियोजनाओं सहित भारत में बैंक के परिचालन के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर था। बैठक में एनडीबी द्वारा जारी किए जाने वाले मसाला बांड पर विचार-विमर्श किया गया।

न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की स्थापना ब्रिक्स देशों द्वारा सदस्य देशों में बुनियादी संरचना और सतत विकास परियोजनाओं के वित्त पोषण के उद्देश्य से की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493