जेटली को मिली डीडीसीए दस्तावेज देखने की इजाजत

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मानहानि के एक मामले में याचिका स्वीकार कर ली।

जेटली ने अपनी याचिका में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के दस्तावेजों की मांग की थी।

गौरतलब है कि डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ मानहानि का दावा किया है।

प्रधान महानगर दंडाधिकारी संजय खांगवाल ने जेटली को दिसंबर, 1999 से दिसंबर 2003 तक के डीडीसीए के दस्तावेज मुहैया कराए जाने की मांग वाली याचिका को मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि जेटली इस दौरान डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।

अदालत तीन फरवरी को मामले की अगली सुनवाई करेगी और इस समय अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में किए गए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) छापेमारी के बाद आरोप लगाया था कि सीबीआई के अधिकारियों ने डीडीसीए भ्रष्टाचार प्रकरण से संबंधित फाइलों की खोजबीन के लिए उनके कार्यालय पर छापेमारी की।

सीबीआई ने हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यालय में छापेमारी से इनकार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493