जेटली जी-20 सम्मेलन के लिए तुर्की रवाना

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जी-20 वित्त मंत्रियों और बैंक प्रबंधकों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली गुरुवार को तुर्की के लिए रवाना हुए।

दो-दिवसीय सम्मेलन तुर्की के अंकारा में 4 और 5 सितंबर को होगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, जेटली जी-20 में भाग लेने वाले देशों के अपने समकक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे। वह 7 सितंबर को दिल्ली लौट आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493