जेटली ने चीन के बैंकों, संपत्ति कोषों से बात की

बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यहां गुरुवार को चीन के संपत्ति कोषों और बैंकों से वार्ता की और उन्हें भारत में और खासकर अवसंरचना क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

जेटली अभी चीन के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वे वहां 25-26 जून को एशिया अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) की प्रथम बोर्ड ऑफ गवर्नर बैठक में हिस्सा लेंगे और बैंक ऑफ चाइना के अध्यक्ष तियान गुओली से भी मिलेंगे।

इसके अलावा इस दौरे में जेटली अपने समकक्ष लू जिवे से भी 27 जून को वार्ता करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493