जेटली से मिले आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इसी सप्ताह देश के केंद्रीय बैंक ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ (आरबीआई) के गवर्नर का पदभार संभालने के बाद उर्जित पटेल ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ पहली बैठक की।

बैठक से पहले उर्जित ने पत्रकारों से कहा आरबीआई चार अक्टूबर को मौद्रिक नीति की समीक्षा के लिए अगली बैठक करने वाला है और जेटली के साथ बैठक में हम इसी पर चर्चा करेंगे।

पटेल गुरुवार को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को भी संबोधित करेंगे और सार्वजनिक ऋण प्रबंधन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर पीएसी सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।

संसद के बीते मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश की गई सीएजी की इस रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि भारत को सरकारी ऋण और सार्वजनिक ऋण प्रबंधन रणनीति के उद्देश्यों को स्पष्ट करने के लिए एक कानूनी रूपरेखा तैयार करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493