मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज 27 मार्च से यूरोपीय शहर एम्सटर्डम के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करेगी। यह जानकारी कंपनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर दी।
कंपनी ने इस मार्ग पर पहली कुछ उड़ानों के लिए विशेष किराया योजना भी पेश की है।
बयान में कहा गया है, “पहली उड़ानों की विशेष किराया योजना के तहत बुकिंग पर 16 फीसदी तक बचत हासिल की जा सकती है। इस योजना के तहत बुकिंग चालू है, जो 15 जनवरी तक चलेगी और इस पर 27 तथा उसके बाद यात्रा की जा सकेगी।”
बयान के मुताबिक, “योजना बिजनेस और इकॉनॉमी श्रेणी के लिए लागू है और सभी किराए में कर भी शामिल हैं।”
dharmpath.com dharmpath