जेट एयरवेज के विमान में बम की सूचना, दिल्ली में छानबीन

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली से चेन्नई जानेवाली जेट एयरवेज के विमान की मंगलवार शाम उड़ान रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर विमान में बम होने की सूचना दी थी।

पुलिस ने कहा कि शाम चार बजे विमान के रवाना होने से ठीक पहले इसकी सूचना मिली। इस विमान में कुल 115 यात्री सवार थे।

पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की तलाशी की गई।”

उन्होंने कहा कि विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493