जेट एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया, यात्री फंसे

वाराणासी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जेट एयरवेज के एक विमान से एक पक्षी के टकराने के कारण बुधवार को करीब 150 यात्री वाराणासी हवाईअड्डे पर फंसे रह गए।

वाराणासी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जेट एयरवेज के एक विमान से एक पक्षी के टकराने के कारण बुधवार को करीब 150 यात्री वाराणासी हवाईअड्डे पर फंसे रह गए।

विमान के कैप्टन के अनुसार, यह घटना विमान के उड़ान भरने के दौरान हुई। पक्षी के टकराने के कारण विमान के दाएं इंजन के तीन ब्लेड खराब हो गए।

जेट एयरवेज के एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली-खजुराहो-वाराणासी-नई दिल्ली के लिए उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 2423 उड़ान भरने के लिए फिट नहीं थी।

विमान में सवार कुछ यात्रियों को नई दिल्ली से अन्य देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में सवार होना था, लेकिन वे सभी हवाईअड्डे पर फंसे रह गए।

हवाईअड्डे के अधिकारियों को इस मामले में आगे के कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और यात्रियों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वे मुख्यालय से सूचना मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यात्रियों ने हवाईअड्डा प्रशासन से सहयोग न मिलने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493