जेट एयरवेज ने अमित अग्रवाल को सीएफओ नियुक्त किया

बेंगलुरू, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने मंगलवार को कहा कि उसने अमित अग्रवाल को अपना नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

कंपनी के अध्यक्ष नरेश गोयल ने एक बयान में कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि अमित अग्रवाल मुख्य वित्त अधिकारी और हमारी संचालन समिति के एक प्रमुख सदस्य के तौर पर जेट एयरवेज से जुड़ गए हैं।”

इससे पहले अग्रवाल पवन ऊर्जा चक्की निर्माता कंपनी सुजलॉन के सीएफओ थे।

जेट एयरवेज 115 विमानों के बेड़े के साथ देश के 51 और 22 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानों का संचालन करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493