योग पर दुबई पर्यटन की नई पहल

दुबई पर्यटन विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, अगले वर्ष 19-20 फरवरी को दो दिवसीय ‘एक्सयोग’ दुबई महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग पर एक विशाल सत्र का आयोजन होगा, संगीत प्रस्तुति दी जाएगी और वाद-संवाद का एक सत्र भी होगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार, दुबई महोत्सव में 10,000 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

दुबई कॉरपोरेशन फॉर टूरीज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसाम काजिम ने कहा, “हम इस नई पहल एक्सयोग दुबई महोत्सव के साथ साझेदारी कर गर्व का अनुभव कर रहे हैं और हम इस महोत्सव के जरिए दुबई में स्वस्थ एवं क्रियाशील जीवनशैली को अपना समर्थन देते हैं।”

उल्लेखनीय है कि दुबई में रहने वाले भारतवासियों के लिए योग न सिर्फ बेहद प्रचलित है, बल्कि दुबई में में निवास कर रहे अन्य विदेशी नागरिकों के बीच भी यह तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है, खासकर महिलाओं और किशोरियों में।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493